Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Manu Bhaker Controversy: मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पर हंगामा, सोशल मीडिया पर बवाल; जया भट्टाचार्य ने की तीखी आलोचना

Dev Verma
Manu Bhaker Controversy: मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पर हंगामा, सोशल मीडिया पर बवाल; जया भट्टाचार्य ने की तीखी आलोचना
X

Manu Bhaker Controversy: नई दिल्ली। भारतीय शूटिंग संघ (NRAI) की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर से युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बारे में सवाल पूछा गया, जिस पर सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा हो गया। मनु भाकर, जो कि डबल ओलंपिक मेडल विजेता हैं, इस समारोह में शूटिंग लीग ऑफ इंडिया, ग्रासरूट प्रोग्राम और LA 2028 ओलंपिक से जुड़े एथलीट ऐप के अनावरण पर चर्चा कर रही थीं। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर उनकी राय पूछी।

Manu Bhaker Controversy: मनु भाकर का जवाब: युवा क्रिकेटर में छिपा है अगला स्टार

इस सवाल पर मनु भाकर ने कहा, "अगर वैभव सूर्यवंशी को सही मेंटरशिप मिले, उनका सही मार्गदर्शन हो और सही माहौल मिले, तो मुझे विश्वास है कि वह भारतीय खेलों का अगला बड़ा स्टार बन सकते हैं।" हालांकि, इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर इसे गलत तरीके से सवाल पूछने का आरोप लगाया गया। कई यूजर्स ने कहा कि मनु भाकर से शूटिंग कार्यक्रम के दौरान क्रिकेटर के बारे में पूछना एक गलत कदम था।

Manu Bhaker Controversy: सोशल मीडिया पर उठी आलोचनाओं की लहर

सोशल मीडिया पर लोग यह कह रहे हैं कि भारत में क्रिकेट का जुनून इतना बढ़ चुका है कि अन्य खेलों के खिलाड़ियों को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। कई लोगों ने इसे मनु भाकर की उपलब्धियों के प्रति नाइंसाफी भी करार दिया।

Manu Bhaker Controversy: जय भट्टाचार्या ने भी किया तीखा पलटवार

इस मुद्दे पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व टीम डायरेक्टर जय भट्टाचार्या ने भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, "वह एक ओलंपिक पदक विजेता हैं। उनसे वैभव सूर्यवंशी के बारे में यह सवाल पूछना उनकी उपलब्धियों और खेल के साथ नाइंसाफी है। क्रिकेट भारत का सबसे बड़ा जुनून है, लेकिन इस तरह के सवालों से अन्य खेलों को अनदेखा किया जाता है।"

Manu Bhaker Controversy: मनु भाकर की ऐतिहासिक उपलब्धि

मनु भाकर भारत की पहली शूटर हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते थे। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे, जिससे उन्होंने देश का नाम रोशन किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire