Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raja Shivaji : मराठी में लंबी, हिंदी में 8 मिनट छोटी होगी राजा शिवाजी, रितेश देशमुख ने बताया कारण

Raja Shivaji : मराठी में लंबी, हिंदी में 8 मिनट छोटी होगी राजा शिवाजी, रितेश देशमुख ने बताया कारण
X

Raja Shivaji : मुंबई। रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, दोनों वर्जन की लंबाई अलग-अलग होगी। मराठी वर्जन 195.05 मिनट (3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड) लंबा है, जबकि हिंदी वर्जन 187.05 मिनट (3 घंटे 7 मिनट 5 सेकंड) का होगा। यानी हिंदी वर्जन मराठी वर्जन से 8 मिनट छोटा होगा।

Raja Shivaji : हिंदी वर्जन को बनाया क्रिस्प

रितेश देशमुख ने इस प्रयोग के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि हिंदी दर्शकों के लिए फिल्म को थोड़ा क्रिस्प और तेज रखा गया है, ताकि उनका ध्यान बना रहे। वहीं मराठी ऑडियंस के लिए फिल्म में लोकल फ्लेवर और विस्तार को बनाए रखा गया है, क्योंकि मराठी दर्शक सांस्कृतिक और भावनात्मक जुड़ाव के कारण लंबी फिल्म का भी पूरा आनंद लेते हैं। हिंदी वर्जन को CBFC ने 28 अप्रैल को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। फिल्म में चैप्टर्स, तारीख, इवेंट और लोकेशंस को हिंदी में मेंशन करने का सुझाव दिया गया है, लेकिन कहानी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया।

Raja Shivaji : सलमान खान का धमाकेदार कैमियो

रितेश देशमुख इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे और फिल्म का निर्देशन भी खुद कर रहे हैं। उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ी हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और महेश मांजरेकर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि सलमान खान फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। वे छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे भरोसेमंद अंगरक्षक जिवा महाला के किरदार में दिखेंगे

Raja Shivaji : फैंस में जबरदस्त उत्साह

‘राजा शिवाजी’ को लेकर फैंस और मराठी फिल्म प्रेमियों में भारी उत्साह है। रितेश देशमुख की इस फिल्म को लेकर दर्शक पहले से ही काफी उत्सुक हैं। 1 मई को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं के दर्शकों को अपनी ओर खींचने की पूरी उम्मीद रखती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire