Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News: ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, 8 फ्लैट जलकर खाक, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 से अधिक गाड़ियां मौजूद

UP News: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग 13 मंजिला इमारत की 9वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

UP News: ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, 8 फ्लैट जलकर खाक, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 से अधिक गाड़ियां मौजूद
X

UP News: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग 13 मंजिला इमारत की 9वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

UP News: आग तेजी से फैलते हुए 9वीं से 12वीं मंजिल तक पहुंच गई, जिससे कुल 8 फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गए। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें एक टावर से दूसरे टावर तक पहुंच गईं, जिससे वहां के भी दो फ्लैट इसकी चपेट में आ गए।

UP News: हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग लगते ही सोसाइटी के निवासियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमारत खाली कर दी। समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

UP News: घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 20 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस और पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

UP News: प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire