Breaking News
Create your Account
UP Crime : पिता ने जुड़वा बेटियों का गला रेतकर की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना
UP Crime : कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 11 साल की जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। यह घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 की है।
आरोपी की पहचान बिहार निवासी शशि रंजन मिश्रा के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का अपनी पत्नी से अक्सर मायके जाने को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार तड़के, पत्नी के घर से बाहर होने के दौरान आरोपी ने अपनी दोनों बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर उनका गला रेत दिया।
वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पाया। इसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है, हालांकि असली वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : कुशीनगर मेले में बड़ा हादसा, 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा; 4 की हालत नाजुक, कई घायल
- 2. Drug Overdose: मुंबई के नेस्को ग्राउंड में हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए की मौत, एक की हालत गंभीर
- 3. Iran-US Peace Talks: ईरानी लीडर प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे, ये मेरे सफर में साथ हैं,अच्छे इरादों के साथ लेकिन बिना भरोसे: बाघेर गालिबाफ
- 4. BJP manifesto for Bengal elections: बंगाल में UCC, 45 दिन में सातवां वेतन, महिलाओं को 3000... अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, सोनार बांग्ला का वादा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

