Create your Account
NZ vs CAN T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में की एंट्री, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र ने खेली धुआंधार पारी
NZ vs CAN T20 WC 2026: चेन्नई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को ग्रुप डी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से मात देकर सुपर-8 राउंड में एंट्री कर ली। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने 174 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड के चार मैचों में 6 अंक हो गए हैं। ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। वहीं कनाडा, अफगानिस्तान और यूएई की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।
NZ vs CAN T20 WC 2026: रचिन-फिलिप्स की दमदार साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत साधारण रही। टिम सीफर्ट (6 रन) और फिन एलन (21 रन) जल्दी आउट हो गए। 30 रन पर दो विकेट गिरने के बाद रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स ने पारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 146 रन की अटूट साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
रचिन रविंद्र: 39 गेंदों में नाबाद 59 रन (4 चौके, 3 छक्के)
ग्लेन फिलिप्स: 36 गेंदों में नाबाद 76 रन (4 चौके, 6 छक्के)
इनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
NZ vs CAN T20 WC 2026: युवराज सामरा का शतक
इससे पहले कनाडा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। 19 वर्षीय युवराज सामरा ने 65 गेंदों में 110 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था, जिन्होंने 2014 में 22 वर्ष की आयु में शतक लगाया था। कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जेम्स नीशम को एक-एक विकेट मिला।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: आरटीई के तहत प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, शिक्षा विभाग का दावा.. आरटीई प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर
- 2. CG News : यूनिफॉर्म में रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर आरक्षक लाइन अटैच
- 3. Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया और तांत्रिक KK की जेल से रिहाई, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत
- 4. CG Breaking: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

