Create your Account
MP News : जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में छत भरभराकर गिरी, नवजात समेत 4 घायल
MP News : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिला अस्पताल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) वार्ड की छत की सीलिंग अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के समय वार्ड में कई महिलाएं अपने नवजात बच्चों को दूध पिला रही थीं। घटना में तीन महिलाएं और एक नवजात शिशु घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वार्ड में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मलबा सीधे वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों पर आ गिरा। हादसे के बाद वार्ड में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एसएनसीयू वार्ड में भर्ती अन्य नवजातों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। फिलहाल घायल नवजात की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
इस घटना के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और भवन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। मरीजों और परिजनों में दहशत का माहौल है। प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : पुलिस कंट्रोल रूम में आग से हड़कंप, बरसों का पुराना रिकॉर्ड जले
- 2. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 3. CSK IPL 2026: चेन्नई को फिर बड़ा झटका, डेब्यू मैच में ही चोटिल हुए रामकृष्ण; पूरे सीजन रूल्ड आउट
- 4. CG Accident : पीएचई विभाग के वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

