Breaking News
Create your Account
MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और बाबू गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 19 Apr, 2026
फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
MP News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा वन परिक्षेत्र में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीम ने वन परिक्षेत्र बंडा के रेंजर विकास सेठ और लिपिक (बाबू) जयप्रकाश तिवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, मकरोनिया क्षेत्र के ज्योतिनगर निवासी विजय सिंह राजपूत ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि उनके निजी खेत में लगे पेड़ों की कटाई और लकड़ी परिवहन के लिए ट्रांजिट परमिट (टीपी) जारी करने के एवज में वन विभाग के अधिकारी उनसे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप था कि बिना पैसे दिए काम नहीं किया जा रहा था।
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद सोमवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय बंडा में ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही दोनों अधिकारियों ने फरियादी से 50 हजार रुपये की राशि ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।
यह कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक रंजीत सिंह और कमल सिंह के नेतृत्व में ट्रैप दल द्वारा की गई। मौके पर ही रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पंचनामा तैयार किया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 18 अप्रैल को प्रदेश के प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद : 17 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर करेंगे काम, RTE प्रतिपूर्ति नहीं बढ़ने को लेकर है विरोध
- 2. CSK vs DC IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल को दिया 213 रन का टारगेट, संजू ने ठोका सैकड़ा
- 3. Austria-India Ties: पीएम मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर स्टॉकर की मुलाकात, बैठक में द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात
- 4. CG Crime : जमीन विवाद में युवक की हत्या, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाइप बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

