Breaking News
:

MP News : कुएं में मिली मां-बेटे की लाश, 2 दिन से थे लापता, गांव में फैली सनसनी

MP News

परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।

MP News : टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भेलसी गांव में कुएं से मां और उसके मासूम बेटे के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान काशीबाई लोधी (28 वर्ष) और उनके 2 वर्षीय बेटे अभिजीत के रूप में हुई है।


दोनों पिछले दो दिनों से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम खेत पर काम कर रहे ग्रामीण जब पानी लेने कुएं के पास पहुंचे, तो उन्होंने अंदर मां-बेटे के शव तैरते हुए देखे। यह नजारा देख गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हादसा या अन्य कारणों हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us