Breaking News
Create your Account
MP Accident : NH-44 पर हिट एंड रन, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, महिला समेत 2 की मौत
MP Accident : सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला और युवक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना बंडोल थाना क्षेत्र के श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास हुई। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर निवासी तरुणा और प्रफुल्ल बाइक से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे यह मामला हिट एंड रन का बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 2. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
- 3. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
- 4. SC: हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को बड़ी राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

