Create your Account
Iran-US-Israel: UAE का फुजैराह तेल टर्मिनल पर अटैक, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना, खार्ग द्वीव पर हमले से भड़का ईरान
Iran-US-Israel: मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव अब और गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। संघर्ष के 16वें दिन ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के कई इलाकों को निशाना बनाया। दुबई के मरीना और अल-सुफौह क्षेत्रों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
Iran-US-Israel: फुजैराह तेल टर्मिनल पर हमला, काम रोका गया
ईरान के हमलों का असर यूएई के फुजैराह तेल टर्मिनल पर भी देखने को मिला। यहां हुए हमले के बाद टर्मिनल पर काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया। हमले के बाद आसमान में काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए। आग बुझाने के लिए अधिकारियों को कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना में जॉर्डन का एक नागरिक घायल होने की भी खबर सामने आई है।
Iran-US-Israel: अल-धाफरा एयर बेस पर मिसाइल और ड्रोन हमला
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प ने दावा किया है कि उसने संयुक्त अरब अमीरात के अल-धाफरा एयर बेस पर तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाते हुए 10 मिसाइलें दागीं। इसके साथ ही कई ड्रोन भी हमले में इस्तेमाल किए गए।
Iran-US-Israel: कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बनाया निशाना
संघर्ष के दौरान ईरान ने कुवैत पर भी हमला किया और वहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
Iran-US-Israel: एयर डिफेंस सिस्टम ने कई हमलों को रोका
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से आने वाली मिसाइलों और ड्रोन हमलों को रोकने की कोशिश की। कई इलाकों में सुनाई देने वाली तेज आवाजें इन इंटरसेप्शन के कारण थीं।
Iran-US-Israel: अब तक 1800 से अधिक मिसाइल और ड्रोन दागे
रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा संघर्ष के दौरान ईरान अब तक संयुक्त अरब अमीरात पर 1800 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दाग चुका है। इससे यूएई इस पूरे तनाव में ईरान के निशाने पर आने वाला सबसे प्रमुख देश बन गया है।
Related Posts
More News:
- 1. MS Dhoni Batting in the Nets: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! नेट्स में बैटिंग करते नजर आए
- 2. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 3. Bengal Elections: अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में हंगामा, कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई
- 4. US Special Forces Operation: ईरान में पुष्पा स्टाइल में अमेरिकी एयरफोर्स अधिकारी का रेस्क्यू, स्पेशल फोर्सेज का बड़ा ऑपरेशन सफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

