Top
Begin typing your search above and press enter to search.

20 दिन तक दर्ज नहीं की बाइक चोरी की FIR, बोलते थे आज आना कल आना.. थाने का मुंशी और जांच अधिकारी सस्पेंड

20 दिन तक दर्ज नहीं की बाइक चोरी की FIR, बोलते थे आज आना कल आना.. थाने का मुंशी और जांच अधिकारी सस्पेंड
X

गुरुग्राम। बाइक चोरी की FIR 20 दिन तक दर्ज नहीं करने वाले थाने के मुंशी और जांच अधिकारी को पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया। मामला आईएमटी मानेसर पुलिस स्टेशन का है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आईएमटी मानेसर पुलिस स्टेशन में तैनात थाने के मुंशी और जांच अधिकारी को बाइक चोरी की FIR दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने सस्पेंड कर दिया। तीनों को 20 दिनों तक शिकायतकर्ता राजीव की एफआईआर दर्ज नहीं करने पर सस्पेंड किया गया है।

क्या है मामला

शिकायतकर्ता राजीव की बाइक चोरी हो गई थी। उसने थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी। राजीव के अनुसार, वह 20 दिनों तक थाने के चक्कर काटता रहा। हर बार उसे टाल दिया जाता था। उससे कहा जाता था कि कल आना, परसो आना।

राजीव ने बताया कि एफआईआर दर्ज न होने से वह बहुत परेशान हो गया था। आखिरकार, उसने पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा से मिलकर अपनी परेशानी बताई। पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, मुंशी और जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता को थाने से निराश नहीं लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम है कि वह लोगों की मदद करे और उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई पुलिस अधिकारी अपने काम में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire