Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या, एक सप्ताह में पांचवीं वारदात

CG News: नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या, एक सप्ताह में पांचवीं वारदात
X

CG News: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायराना करतूतें लगातार सामने आ रही हैं। इस बार नक्सलियों ने भाजपा नेता मंडोराम की हत्या कर दी है, उन पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। पिछले सप्ताह में हुई यह पांचवीं वारदात है, जिसमें नक्सलियों ने पूर्व सरपंचों और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी जान से मार दिया था।

CG News: जानकारी के अनुसार बीती रात, बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली गांव में नक्सलियों ने भाजपा नेता मंडोराम के घर में घुसकर हत्या की। नक्सलियों ने आरोप लगाया कि मंडोराम भाजपा के लिए काम कर रहे थे और पुलिस के लिए मुखबिरी करते थे। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है, और पुलिस ने मौके से एक पर्चा भी बरामद किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire