Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : छुई नाला के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : छुई नाला के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत
X

CG Accident : सूरजपुर। जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित छुई नाला के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीजी 30 जे 3419 नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक देर रात कहीं जा रहे थे। इसी दौरान छुई नाला के समीप बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में एक युवक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जो बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित रामनगर का निवासी बताया जा रहा है। वहीं दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चंदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire