Create your Account
Junior Hockey World Cup: भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से हटा पाकिस्तान
Junior Hockey World Cup: नई दिल्ली। पाकिस्तान ने नवंबर-दिसंबर में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम वापस ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। FIH ने कहा कि 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की जगह लेने वाली टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
FIH ने बयान में कहा, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) को सूचित कर दिया है कि उनकी टीम भारत के तमिलनाडु में होने वाले FIH हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप में भाग नहीं लेगी। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। बयान में कहा गया, इस प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान की जगह लेने वाली टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
बता दें कि, पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले और उसके बाद भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के रूप में की गई जवाबी कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच खेल संबंध प्रभावित हुए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
- 2. Raipur City Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, जिंदा हालत में गड्ढे में दफनाया , युवती समेत 5 गिरफ्तार
- 3. Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच कूटनीतिक हलचल तेज, ब्रिटेन में हो रही बैठक में शामिल होगा भारत
- 4. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

