Breaking News
:

Suriya Political Debut : CM विजय के बाद अब सूर्या भी राजनीति में? सियासत में उतरने की अटकलों पर चर्चा तेज

Suriya Political Debut

Suriya Political Debut : चेन्नई। सुपरस्टार थलापति विजय के राजनीति में कदम रखने के बाद अब दक्षिण सिनेमा के मशहूर अभिनेता सूर्या के भी सियासी एंट्री की अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन इन अटकलों पर ‘ऑल इंडिया सूर्या फैंस क्लब’ ने आधिकारिक बयान जारी कर विराम लगा दिया है।


Suriya Political Debut : फैंस क्लब ने खारिज की अटकलें

फैंस क्लब ने स्पष्ट किया कि सूर्या राजनीति में आने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। एक पूर्व पदाधिकारी आर. वीरमणि के बयान को गलत तरीके से जोड़कर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। क्लब ने कहा कि वीरमणि पिछले तीन साल से संगठन से जुड़े नहीं हैं, इसलिए उनका बयान सूर्या की सोच या भविष्य की योजनाओं से जुड़ा नहीं है।


Suriya Political Debut : वीरमणि के बयान ने मचाया बवाल

आर. वीरमणि ने एक कार्यक्रम में कहा था कि सही समय पर ईश्वर की कृपा से कोई भी बड़ा नेता बन सकता है। इस बयान को सूर्या से जोड़कर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कई लोग थलापति विजय और सूर्या की तुलना करने लगे थे।


Suriya Political Debut : फैंस क्लब का आधिकारिक बयान

फैंस क्लब ने तमिल में जारी बयान में साफ किया कि सूर्या की राजनीतिक एंट्री की कोई खबर गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि अभिनेता अभी पूरी तरह से फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं और सियासी गलियारों से दूर हैं।


Suriya Political Debut : सिनेमा और राजनीति का गहरा रिश्ता

दक्षिण सिनेमा में कई अभिनेता राजनीति में सक्रिय रहे हैं। थलापति विजय की हालिया राजनीतिक एंट्री के बाद सूर्या को लेकर भी अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन फैंस क्लब ने इन पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us