Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rajasthan: जयपुर में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत

Rajasthan: जयपुर में निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत
X

Rajasthan: जयपुर: जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र के तालामोड़ स्थित निर्माणाधीन द अरावली पैलेस रिसॉर्ट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। बेसमेंट में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दीवार गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में रिंकू, सविता और रामजी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों का इलाज निम्स अस्पताल में चल रहा है।

लंच के समय होने से टला बड़ा नुकसान

हादसा दोपहर के भोजन के समय हुआ। उस समय कई मजदूर खाना खाने के लिए बाहर गए हुए थे। अधिकारियों का कहना है कि यदि यह घटना काम के व्यस्त समय में होती, तो मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी।

रेस्क्यू और जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। जिला कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire