Breaking News
:

Germany Shooting : जर्मनी के स्टेड शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; दो संदिग्ध गिरफ्तार

Germany Shooting

Germany Shooting : स्टेड। उत्तरी जर्मनी के स्टेड शहर में सोमवार को यूथ सेंटर के पास हुई गोलीबारी में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।


Germany Shooting : यूथ सेंटर के पास हुई गोलीबारी

घटना स्टेड शहर के सेंट्रल इलाके में एक यूथ सेंटर के पास हुई। हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित इस शांत शहर में अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


Germany Shooting : पुलिस ने शुरू किया अभियान

पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और जनता से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। फिलहाल दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Germany Shooting : हमले के पीछे का मकसद अभी अज्ञात

पुलिस ने हमले के कारणों की अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में एक से ज्यादा शूटर होने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस ने दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।


Germany Shooting : जनता के लिए कोई खतरा नहीं

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि संदिग्धों के गिरफ्तार होने के बाद अब आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।


Germany Shooting : 5 मौतें, कई घायल

हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us