Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: सरोना फ्लाईओवर ब्रिज पर ट्रेलर पलटा, दुर्ग-रायपुर रोड पर लगा लंबा जाम

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर सरोना ब्रिज से गुजरते समय बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद दुर्ग-रायपुर रोड पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

Raipur City News: सरोना फ्लाईओवर ब्रिज पर ट्रेलर पलटा, दुर्ग-रायपुर रोड पर लगा लंबा जाम
X

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर सरोना ब्रिज से गुजरते समय बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद दुर्ग-रायपुर रोड पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

Raipur City News: सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और क्रेन की मदद से राहत और हटाने का कार्य शुरू किया गया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

Raipur City News: हादसे में ट्रेलर में लदे ट्रैक्टरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, लेकिन चालक सुरक्षित है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Raipur City News: बता दें कि यातायात प्रभावित होने के दौरान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दुर्ग से रायपुर आने-जाने वाले हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी थी। पुलिस ने सुझाव दिया कि वाहन चालक सरोना मार्ग की बजाय एम्स-मोहबाबाजार मार्ग से शहर में प्रवेश करें, ताकि जाम से बचा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire