AUS W vs WI Women T20 World Cup 2026 LIVE: महिला टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की भिड़ंत
AUS W vs WI Women T20 World Cup 2026 LIVE : लंदन। महिला टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। यह मैच ओवल लंदन में भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

AUS W vs WI Women T20 World Cup 2026 LIVE : लंदन। महिला टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। यह मैच ओवल लंदन में भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। साढ़े 6 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे।
AUS W vs WI Women T20 World Cup 2026 LIVE ऑस्ट्रेलिया ने 5 में से सभी पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की है। वहीं, वेस्टइंडीज ने ग्रुप बी में 5 में से तीन मुकाबले जीते हैं और 6 अंकों और बेहतर रन रेट के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर फिनिश करने के साथ सेमीफाइनल में एंट्री ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सेमीफाइनल मुकाबला आसान हो सकता है, हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम भी बड़ा उलटफेर करने के लिए माहिर मानी जाती है।
AUS W vs WI Women T20 World Cup 2026 LIVE अब तक खेले गए 9 में से 6 टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने साल 2016 में एक बार इस खिताब को अपने नाम किया था। देखना दिलचस्प होगा कि क्या शानदार लय में चल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को वेस्टइंडीज टक्कर दे पाती है या नहीं।
AUS W vs WI Women T20 World Cup 2026 LIVE प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिट्चफील्ड, एलीसे पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, मेगन शट, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ।
वेस्टइंडीज महिला टीम: कियाना जोसेफ, हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टैफनी टेलर, डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, जहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, अफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, शॉनिशा हेक्टर, करिश्मा रामहरैक, मैंडी मंगरू, ज़ैदा जेम्स।


