Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 20-25 घायल

UP Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 20-25 घायल
X

UP Accident : मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20-25 यात्री घायल हो गए।

UP Accident : ओवरटेकिंग के चक्कर में हुआ हादसा

घटना थाना राया क्षेत्र में हुई। स्लीपर बस कई यात्रियों को लेकर जा रही थी। ओवरटेकिंग करते समय बस ने पीछे से गिट्टी लदे ट्रेलर को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए


UP Accident : घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

UP Accident : मृतकों की पहचान जारी

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेकिंग के चक्कर में हुई लापरवाही सामने आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire