Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर होंगी कप्तान

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर होंगी कप्तान
X

2026 Asian Games: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने सितंबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। भारत इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा, क्योंकि उसने 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।

अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन देखने को मिला है। बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और विकेटकीपर ऋचा घोष शामिल हैं। वहीं जी. कमलिनी को दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह दी गई है। इस बार यास्तिका भाटिया टीम का हिस्सा नहीं हैं।



गेंदबाजी विभाग भी मजबूत

गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और भारती फुलमाली संभालेंगी। इसके अलावा श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल और नंदनी शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, BCCI ने बताया है कि श्रेयंका पाटिल का चयन उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

टी20 विश्व कप के बाद नई चुनौती

हाल ही में भारतीय महिला टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। अब टीम एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), राधा यादव और नंदनी शर्मा को शामिल किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire