Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी राउंड ऑफ 32 से बाहर,6 फीट 6 इंच लंबे गोलकीपर ऑरलैंडो गिल बने जीत के नायक

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: बॉस्टन। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी राउंड ऑफ 32 से बाहर,6 फीट 6 इंच लंबे गोलकीपर ऑरलैंडो गिल बने जीत के नायक
X

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: बॉस्टन। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जहां पैराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने दो शानदार बचाव कर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इसके साथ ही पैराग्वे पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को हराने वाली पहली टीम भी बन गई।

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: मुकाबले में पैराग्वे की ओर से जूलियो एनसिसो ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। जर्मनी के लिए काई हावर्ट्ज़ ने बराबरी का गोल दागकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। इसके बाद दोनों टीमें अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंच गया।

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: पेनल्टी शूटआउट की शुरुआत जर्मनी के लिए निराशाजनक रही। काई हावर्ट्ज़ की पहली किक ऑरलैंडो गिल ने रोक दी, जबकि पैराग्वे के लिए मौरिसियो ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जोशुआ किमिच और जमाल मुसियाला ने जर्मनी के लिए गोल किए, जबकि गुस्तावो गोमेज़ और मातीआस गलार्सा ने पैराग्वे की बढ़त बनाए रखी।

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: चौथे राउंड में गिल ने निक वोल्टेमाडे की पेनल्टी भी रोक ली और पैराग्वे जीत के बेहद करीब पहुंच गया। हालांकि एंटोनियो सनाब्रिया अपनी किक पर गोल नहीं कर सके, जिससे जर्मनी को वापसी का मौका मिला। नादीम अमीरी ने गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया।

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: इसके बाद पैराग्वे के फाबियान बालबुएना भी गोल करने से चूक गए और जर्मनी के कप्तान मैनुएल नोयर ने शानदार बचाव किया। मुकाबला सडन डेथ में पहुंचा, जहां जर्मनी के जोनाथन ताह का शॉट क्रॉसबार के ऊपर चला गया। इसके बाद जोसे कनाले ने निर्णायक गोल कर पैराग्वे को 4-3 से यादगार जीत दिला दी।

Germany vs Paraguay-FIFA WC 2026: ऑरलैंडो गिल बने जीत के सबसे बड़े नायक

6 फीट 6 इंच लंबे गोलकीपर ऑरलैंडो गिल पूरे मुकाबले में जर्मनी के आक्रमण के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। उन्होंने मैच के दौरान कुल छह शानदार सेव किए, जिनमें चार बचाव पेनल्टी बॉक्स के अंदर से आए। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में दो अहम बचाव कर उन्होंने पैराग्वे की जीत सुनिश्चित कर दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire