Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Actress Divya Suresh: दिव्या सुरेश ने सुनाई आपबीती, सड़क पर शख्स ने किया पीछा और अश्लील हरकत, पुलिस पर उठाए सवाल

Vpb
Actress Divya Suresh: दिव्या सुरेश ने सुनाई आपबीती, सड़क पर शख्स ने किया पीछा और अश्लील हरकत, पुलिस पर उठाए सवाल
X

Actress Divya Suresh: नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री और 'बिग बॉस कन्नड़ 8' की पूर्व प्रतिभागी दिव्या सुरेश ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई एक परेशान करने वाली घटना साझा की है। उन्होंने दावा किया कि रविवार रात बेंगलुरु में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका और उनकी कजिन का पीछा किया तथा सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकतें कीं। इस घटना के बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए।



रात 11:30 बजे हुई घटना

दिव्या के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे वह अपनी कजिन के साथ कार की ओर जा रही थीं। तभी एक व्यक्ति उनके पीछे-पीछे चलने लगा और कथित रूप से अश्लील हरकतें करने लगा। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, तब भी वह नहीं रुका और कार तक उनका पीछा करता रहा। इस घटना से दोनों काफी घबरा गईं।



वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस से उठाया सवाल

दिव्या ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को टैग किया और पूछा कि महिलाओं की सुरक्षा के दावे आखिर जमीन पर क्यों नहीं दिखते। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को रात में बाहर निकलने पर डर महसूस नहीं होना चाहिए।

पुलिस का बयान नहीं आया

फिलहाल इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस घटना को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज हुई है या नहीं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दिव्या के समर्थन में आवाज उठाई और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire