Breaking News
:

UP News : रामपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

UP News

UP News : रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर जिले में 690 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।


UP News : मेधावी छात्राओं और लाभार्थियों को वितरित किए पुरस्कार

इस अवसर पर सीएम योगी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को चेक और प्रशस्ति-पत्र दिए। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना और युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को लैपटॉप, अनुदान राशि और चेक वितरित किए। प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया।


UP News : विपक्ष पर तीखा हमला

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भगवान रामभक्ति की दुहाई वही लोग दे रहे हैं, जो 2017 से पहले ‘जय श्रीराम’ बोलने वालों पर लाठियां चलाते थे। उन्होंने कहा कि पहले जो लोग रामभक्तों पर कार्रवाई करते थे, आज वही आस्था की वकालत कर रहे हैं।


UP News : जनता की ताकत से बदली परिस्थितियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की ताकत के कारण राजनीतिक परिस्थितियां बदली हैं। प्रभु राम जगत के नियंता हैं, वे जानते हैं कि सही कौन है और गलत कौन।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us