Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bihar News : शिवहर में सिलेंडर ब्लास्ट : 8 घर जलकर राख, 6 लोग झुलसे

Dev Verma
Bihar News : शिवहर में सिलेंडर ब्लास्ट : 8 घर जलकर राख, 6 लोग झुलसे
X

Bihar News : शिवहर। बिहार के शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में 8 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए और 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

Bihar News : 6 घायलों में 2 की हालत गंभीर

हादसे में झुलसे 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इनमें 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Bihar News : लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान

आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के 8 घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन और नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

Bihar News : ग्रामीणों ने बचाई कई जानें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर फटने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Bihar News : प्रशासन ने शुरू की राहत कार्य

एसडीएम अविनाश कुणाल समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को जल्द राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire