Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Actress Sharmila Mandre Engagement: अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे ने प्रोडूसर सुधन सुंदरम से की सगाई, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Actress Sharmila Mandre Engagement

Actress Sharmila Mandre Engagement: अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे ने प्रोडूसर सुधन सुंदरम से की सगाई, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
X

Actress Sharmila Mandre Engagement: मुंबई: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और प्रोडूसर शर्मिला मांद्रे ने तमिल फिल्म निर्माता सुधन सुंदरम से सगाई कर ली है। यह समारोह 25 जून को बेंगलुरु में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी के साथ आयोजित किया गया। सगाई की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।



तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी

शर्मिला ने अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "और बस यूं ही..."। उनकी पोस्ट पर अभिनेत्री अमाला पॉल, श्रुति हरिहरन समेत कई सितारों और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों इसी साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।



शर्मिला का फिल्मी सफर

शर्मिला मांद्रे ने 2007 में फिल्म 'साजनी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह कन्नड़, तमिल और तेलुगु की करीब 35 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनय के साथ-साथ वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'शर्मिला मांद्रे प्रोडक्शंस' के जरिए फिल्मों का निर्माण भी करती हैं।



सुधन सुंदरम हैं सफल निर्माता

सुधन सुंदरम तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता और पैशन स्टूडियोज के मालिक हैं। उन्होंने 'सीताकाथी', 'अंधाघरम', 'पार्किंग' और 'महाराजा' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी फिल्म 'पार्किंग' को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का सम्मान भी मिला था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire