Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CBSE ने तीन-भाषा नीति पर 10वीं और जूनियर क्लास छात्रों को दी बड़ी राहत, बदले नियम

CBSE ने तीन-भाषा नीति पर 10वीं और जूनियर क्लास छात्रों को दी बड़ी राहत, बदले नियम
X

CBSE : नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने तीन-भाषा नीति पर नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इससे कक्षा 10वीं और जूनियर क्लास के छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

CBSE : 10वीं के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होंगे नए नियम

CBSE ने साफ किया है कि कक्षा 10 के मौजूदा बैच पर नई तीन-भाषा नीति लागू नहीं होगी। इन छात्रों को अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पुराने नियमों के अनुसार ही करनी होगी।

CBSE : कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों को बोर्ड परीक्षा से छूट

जो छात्र अभी कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं में पढ़ रहे हैं, उन्हें आगे चलकर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा देने से पूरी छूट मिल गई है। इससे छात्रों के सिर से परीक्षा का बोझ काफी हद तक कम हो गया है।

CBSE : दो विदेशी भाषा चुनने वाले छात्रों को अतिरिक्त भारतीय भाषा पढ़नी होगी

जिन छात्रों ने दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। हालांकि, उन्हें एक अतिरिक्त भारतीय भाषा भी अपने पाठ्यक्रम में शामिल करनी होगी।

CBSE : बोर्ड ने दिया आश्वासन

CBSE ने कहा है कि क्लास और ग्रेड के हिसाब से उपयुक्त स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छात्रों और शिक्षकों को नए नियमों के अनुसार ढलने में आसानी हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire