Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
MP News: कीचड़ से सने शहर के बस स्टॉप, गायब हुई बसों की लाइव लोकेशन,यात्री हो रहे परेशान
कई स्थानों के बस स्टॉप पर लगे डिस्प्ले बोर्ड बंद पड़े हुए हैं, तो कुछ स्थानों से गायब हैं।

MP News: भोपाल। राजधानी भोपाल में बने बस स्टॉपो के बुरे हाल हैं। शहर के अधिकांश बस स्टॉपो की टीन खराब हो गई है,जिससे पानी टपक रहा है। बस पिक करने के लिए आने वाले यात्रियों को पानी टपकने परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बस स्टॉप के सामने जमा पानी और कीचड़ भी यात्रियों के लिए परेशानी का सबक बना हुआ है,कई जगहों पर रास्ता नहीं होने से यात्री चाह कर भी बस स्टॉप तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
MP News: इसके अलावा भेल इलाके के आईएसबीटी, प्रभात चौराहा,जेके तिराहा और पिपलानी सहित कई स्थानों के बस स्टॉप से लो लोर बसों की लाइव लोकेशन बताने वाले डिस्प्ले बोर्ड गायब हैं या फिर बंद पड़े हैं। जबकि इन्हें शहर के स्मार्ट बस स्टॉप पर लाखों रूपये खर्च करके लगाया गया था। ताकि बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की सूचना आसानी से मिल सके। लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। कई स्थानों के बस स्टॉप पर लगे डिस्प्ले बोर्ड बंद पड़े हुए हैं, तो कुछ स्थानों से गायब हैं। जिमेदारों द्वारा बेहतर मॉनिटरिंग ना किए जाने के चलते देखेरख के अभाव में सालों से खराब पड़े हुए हैं।
अधिकांश जगह डैमेज या गायब मिले बोर्ड
MP News: शहर के आईएसबीटी और प्रभात चौराहा से डिस्प्ले बोर्ड गायब मिले। वहीं,पिपलानी इलाके में लगा डिस्प्ले बोर्ड बंद पाया गया। क्रमोवेश ऐसी ही स्थिति शहर के अन्य बस स्टॉपों की भी है। यात्रियों को इससे कोई फायदा नहीं है जिसके चलते वे यात्री बस के इंतजार में परेशान होते रहते हैं।
मोबाइल एप की वजह से डिस्प्ले बोर्ड की अनदेखी
MP News: मोबाइल ऐप के कारण इनकी देखरेख पर असर पड़ा है। चलो बस के नाम से ऐप है। इस पर बसों की लोकेशन के साथ ही यात्रियों को कई जानकारी मिल सकती है। इस सुविधा के बाद से बोर्ड पर ध्यान देना ही छोड़ दिया गया। खरीदी पर लाखों रुपए खर्च किए गए थे। अब यह बर्बादी साबित हो रहे हैं। जबकि बस ज्यादातर बस यात्रियों के पास स्मार्ट फोन नहीं होता ऐसे में उनको ज्यादा परेशान होना पड़ता है। बता दें कि शहर भर में दो सौ से ज्यादा लो लोर बसें दौड़ रही हैं। इनके लिए 19 रुट हैं। यात्रियों को बस का इंतजार न करना पड़े, इसके लिए बस स्टाप पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए। ताकि संबंधित रूट की बसों की लाइव स्टेटस यात्री जान सकते थे। लेकिन बीते कई महीनों से अब ये बंद हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


