Top
Begin typing your search above and press enter to search.

24 घंटे में बैकफुट पर आए पूर्व सीएम, नाराजगी पर कमलनाथ की सफाई, बोले- हम सब एक हैं, कोई नाराजगी नहीं

24 घंटे में बैकफुट पर आए पूर्व सीएम, नाराजगी पर कमलनाथ की सफाई, बोले- हम सब एक हैं, कोई नाराजगी नहीं
X

भोपाल। सोमवार शाम को हुई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में सामने आई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नाराजगी पर उन्होंने सफाई दी है। यह सफाई उन्होंने बैठक के दो दिन बाद दी है, ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में जो हुआ उससे दिल्ली के नेता खुश नहीं थे, वहां से सभी को इस संबंध में कहा गया कि किसी भी हाल में पार्टी में विवाद का संदेश नहीं जाना चाहिए। इसके बाद कमलनाथ ने यह सफाई दी है।कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए और प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हम सब कांग्रेसजन एक हैं। विवाद का कोई प्रश्न नहीं उठता है।

पिछले दिनों हुई प्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को लेकर मीडिया में नाराजगी के जो कयास लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं। गौरतलब है कि सोमवार की शाम को जूम पर हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतूपटवारी से पूछा कि जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में उनकी भी राय ले ली जाए, जिस पर पटवारी ने कहा कि अभी किसी भी जिले में इनकी नियुक्ति नहीं की गई है, सिर्फ छिंदवाड़ा जिले में ही नियुक्तियां की गई है, जो आप से ही पूछ कर की गई थी। इस पर दिग्विजय सिंह ने इस मामलों को टालते हुए दस जनवरी को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में बात करने को कह कर विषय बदल दिया।

कमलनाथ ने यह भी कहा कि उन्हें बैठकों की सूचना नहीं दी जाती है। उन्हें बाद में पता चलता है कि कांग्रेस की बैठक थी। कमलनाथ की इस बात पर दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कमलनाथ की इस बात का समर्थन किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कमलनाथ की बात से सहमत हूं। बिन एजेंडे के बैठक बुला ली जाती है। वाट्सऐप पर पर भेजे एजेंडे पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी ने साढ़े 6 बजे एजेंडा भेजा है। अब मैं मोबाइल से मीटिंग में जुड़ा हूं तो एजेंडा कैसे देखें।






Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire