Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Navratri 2026 : भक्ति की रोशनी में नहाएगा डोंगरगढ़, 8 हजार से ज्योति कलशों से जगमगाएगा मां बम्लेश्वरी मंदिर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

8 हजार से अधिक ज्योति कलशों की रोशनी से पूरा धाम जगमगा उठेगा।

Navratri 2026 : भक्ति की रोशनी में नहाएगा डोंगरगढ़, 8 हजार से ज्योति कलशों से जगमगाएगा मां बम्लेश्वरी मंदिर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
X

Navratri 2026 : डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डोंगरगढ़ में 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में 8 हजार से अधिक ज्योति कलशों की रोशनी से पूरा धाम जगमगा उठेगा।

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, नीचे स्थित मंदिर में 901 और पहाड़ी पर स्थित मुख्य मंदिर में करीब 7,500 ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। सभी दीप तेल से जलाए जाएंगे, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष संचार होगा।

हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और मजबूत किया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, वहीं कई प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव भी डोंगरगढ़ स्टेशन पर दिया गया है, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-

नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। करीब 1,000 पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है, जो मंदिर परिसर, पदयात्री मार्ग, रेलवे स्टेशन और शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखेंगे। साथ ही क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी गठित की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी।

इतिहास और आस्था का संगम-

मां बम्लेश्वरी मंदिर का इतिहास आस्था और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि यह मंदिर लगभग 200 वर्ष पूर्व खैरागढ़ रियासत के राजा कमलनारायण सिंह द्वारा बनवाया गया था, जिसके बाद से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire