Top
Begin typing your search above and press enter to search.

India-US Trade Deal: डील तो ठीक पर भारत में नहीं बिकेगा अमेरिका का दूध, दही और घी, जानिए ऐसा क्‍यों?

India-US Trade Deal

India-US Trade Deal: डील तो ठीक पर भारत में नहीं बिकेगा अमेरिका का दूध, दही और घी, जानिए ऐसा क्‍यों?
X

India-US Trade Deal: नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बावजूद भारत अपने कृषि क्षेत्र और डेयरी उद्योग को अमेरिकी प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं खोलेगा। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि भारत संवेदनशील कृषि उत्पादों और डेयरी को सुरक्षित रखने की अपनी लंबे समय से चली आ रही नीति पर अडिग रहेगा।

India-US Trade Deal: एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “पहले वाला रुख ही जारी रहेगा; संवेदनशील वस्तुओं के लिए हमारा सामान्य संरक्षित दृष्टिकोण बना रहेगा।” यह निर्णय भारत की दीर्घकालिक व्यापार रणनीति का हिस्सा है, जैसा कि हाल के वर्षों में ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और यूरोपीय संघ के साथ वार्ताओं में भी देखा गया है। सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों से करोड़ों छोटे किसानों की आजीविका जुड़ी हुई है, इसलिए इन्हें किसी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में जोखिम में डालना उचित नहीं।

India-US Trade Deal: छोटे किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत विदेशी सस्ते आयात से स्थानीय उत्पादकों को होने वाले नुकसान से बचाना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि समझौते के तहत भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया गया है। दोनों देशों के वार्ताकार अब आधिकारिक दस्तावेज तैयार करने में जुटे हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह पूर्ण द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) है या केवल प्रारंभिक चरण।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire