Create your Account
Stock Market: शेयर बाजार सपाट होकर बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती
Stock Market: मुंबई/नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को मिला जुला रुझान देखने को मिला। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे और लाल निशान के बीच झूलते रहे, क्योंकि निकट भविष्य में किसी बड़े सकारात्मक संकेत की उम्मीद नहीं दिख रही है और विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी लगातार जारी है। इसके चलते बाजार में सुस्त कारोबार हुआ।
Stock Market: बीएसई का प्रमुख 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 0.39 अंक की मामूली गिरावट के साथ 78,472.48 अंक पर बंद हुआ। दिन की शुरुआत में सेंसेक्स ने 425.5 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी दर्ज की थी, जब वह 78,898.37 अंक तक पहुंच गया था। हालांकि, अंत में वह इस बढ़त को कायम नहीं रख पाया और हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।
Stock Market: वहीं, एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी कुछ हलचल दिखा। वायदा कारोबार की मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में 22.55 अंक या 0.1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और वह 23,750.20 अंक पर बंद हुआ। बाजार की दिशा विदेशी निवेशकों द्वारा किए गए निवेश और आर्थिक संकेतों पर निर्भर करती नजर आ रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकार गठन की राह साफ, चौथी बार राज्यपाल से मिलने पहुंचे विजय
- 2. CG News : नहाने के दौरान नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, तीसरा युवक गंभीर
- 3. CGPSC ESE 2026 Notification: CGPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, इतने पदों पर होगी भर्ती
- 4. CG Crime : ‘माइनिंग अफसर’ बनकर पहुंची ठगों की टीम, अवैध खनन का डर दिखाकर मांगे पैसे, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

