Create your Account
Stock Market: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 449 अंक उछला, जानिए निफ़्टी का हाल
Stock Market: नई दिल्ली: शेयर बाजार ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर की। मंगलवार के पहले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 449.48 अंक की तेजी के साथ 76,779.49 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 141.25 अंक बढ़कर 23,227.20 पर कारोबार कर रहा था। यह तेजी उन शेयरों से आई जिनमें भारी गिरावट के बाद सुधार देखा गया।
पिछले चार सत्रों में भारी गिरावट के बाद घरेलू बाजारों में यह एक सकारात्मक बदलाव था। बीएसई सेंसेक्स पिछले चार सत्रों में 1,869.1 अंक या 2.39 प्रतिशत गिर चुका था, और सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4,892.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
Stock Market: सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में प्रदर्शन सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। वहीं, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और नेस्ले के शेयर भी नुकसान में रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Online Betting : सटोरिए बाबू खेमानी के कज़िन समेत 2 और गिरफ्तार, सिम-बैंक खातों का बड़ा खुलासा
- 2. CG News : सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, चरने गए मवेशियों को चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- 3. Raipur City News: रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
- 4. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

