Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Skin Care Tips : गर्मियों में पाएं चमकदार और स्वस्थ त्वचा, नीम से बनाएं फेसपैक और पानी के आसान उपाय
- Rohit banchhor
- 12 May, 2025
खासतौर पर नीम जैसी औषधीय जड़ी-बूटी इस मौसम में आपकी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
Skin Care Tips: हेल्थ डेस्क। गर्मी का मौसम जहां शरीर को थका देता है, वहीं हमारी त्वचा भी इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रहती। इस दौरान चेहरा अधिक पसीना, ऑयल और धूल-गंदगी के संपर्क में आता है, जिससे मुंहासे, दाग-धब्बे और रुखापन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप स्किन केयर पर विशेष ध्यान दें। बाजार में मौजूद केमिकल प्रॉडक्ट्स के बजाय प्राकृतिक उपायों की ओर रुख करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। खासतौर पर नीम जैसी औषधीय जड़ी-बूटी इस मौसम में आपकी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
Skin Care Tips: नीम: त्वचा की देखभाल का प्राकृतिक समाधान-
नीम को सदियों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह त्वचा संबंधी समस्याओं में बेहद प्रभावी होता है। नीम का नियमित उपयोग त्वचा से मुंहासों को दूर करता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है। गर्मियों में अपनाएं ये नीम आधारित स्किन केयर उपाय
1. नीम फेस मास्क- चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने और स्किन को निखारने के लिए आप नीम फेसपैक बना सकते हैं। इसके लिए 10-15 नीम की ताज़ी पत्तियों को धोकर पीस लें। इसमें थोड़ा गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
2. नीम का पानी- नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा कर लें। इस पानी को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं या फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करें। यह उपाय त्वचा की गहराई से सफाई करता है, ऑयल को कंट्रोल करता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है।
3. नीम, बेसन और हल्दी फेसपैक- नीम के पेस्ट में बेसन और हल्दी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह पैक टैनिंग को हटाने और स्किन को स्मूद बनाने में मदद करता है।
4. नीम और एलोवेरा का मिश्रण- नीम के पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाकर फेसपैक बनाएं। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और पिंपल्स को कम करता है। इस फेसपैक को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें। नियमित प्रयोग से त्वचा में निखार आता है।
Skin Care Tips : इस्तेमाल से पहले करें पैच टेस्ट-
हालांकि नीम एक प्राकृतिक औषधि है, लेकिन हर किसी की त्वचा की प्रतिक्रिया अलग होती है। इसलिए किसी भी फेसपैक या घरेलू उपाय को चेहरे पर लगाने से पहले हाथ की त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि एलर्जी या जलन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को कोर्ट का समन, 22 जून को होंगे पेश
- 2. CG Accident: तालाब में सफाई के लिए उतरे ग्रामीण की जलकुंभी में फंसकर मौत, मौके पर पुलिस मौजूद
- 3. Big Accident : बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
- 4. CG Crime : कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म, दो गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

