Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत
CG News : बिलासपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए तार में अचानक करंट दौड़ने लगा, जिसस पत्नी उसकी चपेट में आई और उसे बचाने के लिए दौड़ा पति भी मौत के जाल में फंस गया। कुछ ही पलों में दोनों की जिंदगी खत्म हो गई।
मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में शनिवार सुबह यह हृदयविदारक घटना हुई। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय सचिन चन्द्राकर और उनकी 32 वर्षीय पत्नी रजनी चन्द्राकर घर पर मौजूद थे। सुबह रजनी आंगन में कपड़े सुखाने के लिए गई थीं। इसी दौरान कपड़े डालने के लिए लगाए गए जीआई तार में अचानक करंट प्रवाहित हो गया।
तार को छूते ही रजनी करंट की चपेट में आ गईं और तड़पने लगीं। पत्नी को बचाने के लिए सचिन बिना कुछ सोचे दौड़ पड़े, लेकिन वे भी करंट की गिरफ्त में आ गए। देखते ही देखते दोनों गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल दोनों को मस्तुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान बिजली का एक तार टूटकर नीचे गिर गया था। यह तार घर में लगे जीआई तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट दौड़ने लगा और यह हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP: 14 स्कूलों पर बड़ा एक्शन, जांच में मिलीं गंभीर खामियां, मान्यता रद्द करने का आदेश
- 2. Stock Market Today June 2: अंतरराष्ट्रीय कमजोर संकेतों से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 322 अंक और निफ्टी 153 अंक फिसला
- 3. Stock Market June 18: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में रिकवरी, Sensex 254 अंक चढ़ा, Nifty 24168 पर बंद
- 4. TMC political controversy: टीएमसी की लड़ाई करोड़ों रुपए के पार्टी फंड तक पहुंची, क्या एचडीएफसी बैंक को कहा..फ्रीज़ कर दें पार्टी अकाउंट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

