Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG Crime : कटहल के नीचे छिपा रखा था 63 लाख का गांजा, पुलिस ने तस्करों का खेल किया खत्म, दो गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 07 Jun, 2026
बरामद गांजा, वाहन और मोबाइल समेत कुल 70.93 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
CG Crime : महासमुंद। जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के एक नए और शातिर तरीके का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कटहल की आड़ में उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा 125.700 किलोग्राम गांजा जब्त कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा, वाहन और मोबाइल समेत कुल 70.93 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिक-अप वाहन में कटहल के नीचे गांजा छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के रेहटीखोल अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर के बताए नंबर की संदिग्ध पिक-अप वाहन क्रमांक यूपी 70 एलटी 0860 को रोककर तलाशी ली गई।
वाहन में रखे कटहल के नीचे चार प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया 125.700 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बलांगीर जिले से लाया गया था और इसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में खपाने की योजना थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र कुमार गौतम (42 वर्ष) निवासी करछना, प्रयागराज और लवकुश गौतम (22 वर्ष) निवासी बारा, प्रयागराज के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi: मार्च 2027 तक स्कूलों को जीरो वेस्ट कैंपस बनाने का लक्ष्य: शिक्षा मंत्री आशीष सूद
- 2. Israeli air strike in Gaza: गाजा में इजरायल का एयर स्ट्राइक, नौ फलस्तीनियों की दर्दनाक मौत
- 3. Tuesday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. CG News : पटाखा गोदाम लगी आग, लगातार धमाकों से दहला रामपुर, मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

