Create your Account
Share Market Today: मार्केट क्रैश, चार दिन बाद सेंसेक्स और निफ़्टी में बड़ी गिरावट
Share Market Today: मुंबई/नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई, जो अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों का परिणाम थी। बीएसई सेंसेक्स 1,337.39 अंक लुढ़ककर 80,354.59 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 415.2 अंक गिरकर 24,473 पर पहुंच गया। गुरुवार को भी सेंसेक्स 823 अंक की गिरावट के साथ 81,691.98 और निफ्टी 253.20 अंक टूटकर 24,888.20 पर बंद हुआ था।
सुबह 9:16 बजे शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,136.88 अंक (1.55%) गिरकर 80,555.09 और निफ्टी 332.95 अंक (1.67%) टूटकर 24,555.25 पर कारोबार करता दिखा। यह गिरावट इजराइल-ईरान तनाव और वैश्विक बाजारों पर इसके असर के कारण हुई।
शेयर बाजार में गिरावट के कारण
इजराइल द्वारा ईरान की राजधानी पर हवाई हमले की खबरों ने वैश्विक बाजारों में तनाव बढ़ाया, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। भू-राजनीतिक तनाव के साथ-साथ ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल और कमजोर एशियाई बाजारों ने भी भारतीय बाजार को प्रभावित किया।
सभी सेक्टर्स में गिरावट
बीएसई पर सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, जिनमें मेटल, ऑयल एंड गैस, फार्मा, ऑटो, पीएसयू बैंक और आईटी सेक्टर 1-1.5% तक गिरे। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स में सबसे अधिक गिरावट देखी गई।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : ट्रिपल मर्डर से दहशत, चार मंजिला मकान में तीन मासूमों के शव मिले, कातिल की तलाश जारी
- 2. Jharkhand Accident : तेज रफ्तार वैन ने पैदल जा रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत
- 3. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 367 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से नीचे, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर
- 4. IPL 2026 : बेंगलुरु से छिनी फाइनल की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, आखिरी वक्त पर क्यों बदला शेड्यूल, जानें पूरी कहानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

