Create your Account
Share Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 123.42 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
Share Market: मुंबई: वैश्विक बाजारों में अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता और विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से आई तेजी ने भारतीय शेयर बाजार को भी गति दी। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 123.42 अंक (0.15%) चढ़कर 82,515.14 अंक पर पहुंचा। कारोबार के दौरान यह 391.79 अंक (0.47%) उछलकर 82,783.5 अंक के उच्च स्तर को छूआ।
निफ्टी ने लगातार छठे सत्र में बढ़त हासिल की और 37.15 अंक (0.15%) की तेजी के साथ 25,141.40 अंक पर बंद हुआ। पिछले छह कारोबारी सत्रों में निफ्टी 598 अंक (2.42%) चढ़ा, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन: सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और इटरनल ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, पावर ग्रिड, अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Related Posts
More News:
- 1. Suryakumar Yadav Baby Girl : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म
- 2. CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
- 3. Bengal New CM Oath-Taking Ceremony May 9: बंगाल के नए सीएम का शपथ समारोह कल, सीएम विष्णुदेव साय आज शाम कोलकाता जाएंगे
- 4. Amanpreet Singh Gill : पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का निधन, विराट कोहली ने जताया दुख
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

