Create your Account
Share Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट
Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में हाल के दिनों में लगातार तेजी देखी गई है। आज (12 जून 2025) सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले, लेकिन कारोबार सपाट रहा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआत में 108.02 अंक चढ़कर 82,623.16 और निफ्टी 38.7 अंक बढ़कर 25,180.10 पर पहुंचा। हालांकि, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों के बीच दोनों सूचकांक जल्द ही नकारात्मक दायरे में आ गए। विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों का मनोबल प्रभावित किया। बाद में सेंसेक्स 178.60 अंक गिरकर 82,331.42 और निफ्टी 57.15 अंक फिसलकर 25,093.75 पर कारोबार कर रहे थे।
Share Market: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में तेजी रही। वहीं, इन्फोसिस, इटर्नल (पहले जोमैटो), टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर घाटे में रहे।
Share Market: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई एसएसई कम्पोजिट लाभ में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 और हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार कर रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Chennai Airport Passenger Jumps Out of Moving Flight: चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: चलते प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा पैसेंजर, एक घंटे बंद रहा रनवे
- 2. CG News : ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान
- 3. SRH vs PBKS IPL 2026 : पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
- 4. Share Market Today, May 8: मीडिल ईस्ट की आग में झुलसा शेयर बाजार , सेंसेक्स 77631 तो 24233 अंक नीचे खुला निफ्टी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

