Create your Account
Rahul Gandhi: रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर होगा राहुल गांधी से जुड़ा मामला, हाईकोर्ट का आदेश
Rahul Gandhi: लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में चल रहे एक आपराधिक मामले को लखनऊ स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। अब इस प्रकरण की सुनवाई लखनऊ की विशेष अदालत में की जाएगी। न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।
Rahul Gandhi: यह मामला भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर आपराधिक परिवाद से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इस परिवाद पर अब तक रायबरेली की विशेष अदालत में सुनवाई चल रही थी। हालांकि, याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में स्थानांतरण याचिका दाखिल कर दावा किया था कि रायबरेली में उसे जान का खतरा है और मौजूदा परिस्थितियों में निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो पा रही है।
Rahul Gandhi: याचिका में यह भी कहा गया कि स्थानीय माहौल और राजनीतिक प्रभाव के कारण उसे सुरक्षा संबंधी आशंकाएं हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इन दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे रायबरेली से लखनऊ की विशेष अदालत में ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब आगे की सभी कानूनी कार्यवाहियां लखनऊ में होंगी।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs PBKS IPL 2026: बारिश ने रोका मैच, सिर्फ 3.4 ओवर के बाद खेल रुका, क्या 5-5 ओवर का होगा मैच?
- 2. Big Accident : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की मौत
- 3. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 4. CG News : अयोध्या की पावन धरती पर गूंजा छत्तीसगढ़ का स्वर, सत्संग मंडली ने जीता तीसरा स्थान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

