Create your Account
मदरसे में हुआ शक्तिशाली विस्फोट, 5 की मौत, कई घायल...
Pakistan News : पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा जिले में स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (सामी समूह) के नेता मौलाना हमीदुल हक हक्कानी सहित कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह विस्फोट शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ।
Pakistan News : बता दें कि विस्फोट अकोरा खट्टक स्थित मदरसा-ए-हक्कानिया में हुआ, जहां नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्य सचिव शाहब अली शाह ने मौलाना हमीदुल हक हक्कानी की मौत की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार, यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें हमीदुल हक को निशाना बनाया गया। काजी हुसैन मेडिकल कॉम्प्लेक्स के एक डॉक्टर ने बताया कि कम से कम 20 लोग घायल हैं और पांच शव अस्पताल में लाए गए हैं।
Pakistan News : घायलों को नौशेरा और पेशावर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर और राज्यपाल फैसल करीम कुंदी ने इस आत्मघाती हमले की निंदा की है। जेयूआईएफ नेताओं ने घायलों के लिए रक्तदान की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : समाज की बंदिशों से हारे दो दिल, प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, गांव में फैली सनसनी
- 2. Kerala Assembly Election Results 2026: केरल में UDF की सरकार मगर राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा, पहली बार भगवा लहराया
- 3. BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द, 32 पर एफआईआर
- 4. IPL 2026 : बेंगलुरु से छिनी फाइनल की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, आखिरी वक्त पर क्यों बदला शेड्यूल, जानें पूरी कहानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

