Breaking News
:

Kerala Assembly Election Results 2026: केरल में UDF की सरकार मगर राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा, पहली बार भगवा लहराया

Kerala Assembly Election Results 2026

BJP ने राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है इससे पहले तिरुवनंतपुरम मेयर चुनाव भी बीजेपी ने जीता था।

Kerala Assembly Election Results 2026: नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव 2026 में भले ही सत्ता का ताज कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के सिर सजा हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की राजनीति में एक अहम और प्रतीकात्मक सफलता हासिल की है। BJP ने राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है इससे पहले तिरुवनंतपुरम मेयर चुनाव भी बीजेपी ने जीता था।


Kerala Assembly Election Results 2026: नेमम सीट, जिसे लंबे समय से BJP का गढ़ माना जाता रहा है, एक बार फिर पार्टी के खाते में गई। यहां वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने CPI(M) के दिग्गज नेता और मंत्री वी शिवनकुट्टी को 3,590 वोटों से हराया। कांग्रेस के युवा नेता केएस सबरीनाथन तीसरे स्थान पर रहे।


Kerala Assembly Election Results 2026: वहीं, कझाकोट्टम सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की जीत ने BJP के लिए एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की। इसके अलावा, चथन्नूर सीट पर BJP उम्मीदवार बीबी गोपाकुमार ने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सीट अपने नाम की। खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की अगुवाई वामदल की आखिरी सरकार का भी अंत हो गया। अब देश में कहीं भी वामदल की सरकार नहीं बची।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us