Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Air India और IndiGo ने कम कर दी घरेलू उड़ानें, इन रूट पर पडे़गा असर, जानें क्या है फैसले की वजह
Air India - IndiGo: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारत के विमानन क्षेत्र पर भी दिखाई देने लगा है। देश की दो प्रमुख एयरलाइंस एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (IndiGo) ने 1 जून 2026 से घरेलू उड़ानों की संख्या कम करने का फैसला किया है। यह कटौती अगले तीन महीनों तक लागू रहेगी।
सूत्रों के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतें इस फैसले की सबसे बड़ी वजह हैं। अमेरिका-ईरान तनाव के चलते वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ी है, जिससे एयरलाइंस की परिचालन लागत में भारी इजाफा हुआ है। इसके अलावा स्कूल की छुट्टियां खत्म होने के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आने की संभावना भी एक कारण मानी जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में करीब 15 प्रतिशत तक कटौती कर सकती है, जबकि इंडिगो 5 से 7 प्रतिशत तक सेवाएं कम करेगी। हालांकि कंपनियों ने किसी भी रूट को पूरी तरह बंद नहीं किया है, बल्कि कई शहरों के बीच उड़ानों की संख्या घटाई जाएगी। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख रूट्स पर इसका असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईंधन की कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली, तो आने वाले समय में हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. TMC Youth President Sayoni Ghosh Removed: सायोनी घोष की टीएमसी के युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को मिली कमान
- 2. BRICS: ब्रिक्स बना वैश्विक विकास का इंजन, पुतिन ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
- 3. Maharashtra Model in Bengal: स्पीकर से मिलने पहुंचे TMC के 60 से अधिक बागी विधायक, बंगाल में महाराष्ट्र मॉडल, ममता बनर्जी का तख्तापलट!
- 4. MP News : नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

