Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : सुसाइड नोट छोड़ कॉलेज छात्र ने दी जान, आखिरी संदेश पढ़कर परिवार और पुलिस भी हैरान
CG News : दुर्ग। भिलाई के टाउनशिप क्षेत्र में एक कॉलेज छात्र की आत्महत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। सेक्टर-4 स्थित बंद पड़े बीएसपी स्कूल परिसर में 22 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मौके से बरामद एक सुसाइड नोट ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।
मृतक की पहचान दीपांशु वर्मा के रूप में हुई है, जो कल्याण कॉलेज का छात्र था। उसके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में कार्यरत हैं। युवक के अचानक इस कदम से परिवार गहरे सदमे में है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दीपांशु घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। जांच में सामने आया है कि उसने घर से निकलने से पहले अपनी मां से 100 रुपये लिए थे।
आशंका है कि उन्हीं पैसों से उसने रस्सी खरीदी और बाद में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में लिखे शब्दों ने सभी को झकझोर दिया। युवक ने अपने अंतिम संदेश में लिखा कि "मुझसे इतनी नफरत के लिए धन्यवाद" और अंतिम संस्कार से जुड़ी इच्छा भी व्यक्त की।
हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG: प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर मिले पूर्ण पेंशन - याचिकाकर्ताओ ने डीपीआई का किया घेराव
- 2. MP News : मकान का कब्जा दिलाने की कीमत 75 हजार, रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार
- 3. IRAN CLOSES HORMUZ: युद्धविराम के कुछ घंटों बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, लेबनान पर इजरायली हमले से भड़का ईरान, क्या खत्म हो गया सीजफायर
- 4. G7 Summit में शामिल होने पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

