Create your Account
सर्जरी के वक्त डॉक्टर को मरीज से हुआ कैंसर, दुनियाभर के डॉक्टर्स हैरान...
नई दिल्ली: कैंसर, एक ऐसा शब्द जिसका ख्याल भर आने से लोग सिहर उठते है। हाल ही में जर्मनी में ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया जिसने चिकित्सा जगत को हैरियत में डाल दिया है। दरअसल यहां एक डॉक्टर को उनके मरीज से कैंसर हो गया। अब यह घटना दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है।
कैसे हुआ यह संभव?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी में एक सर्जन अपने मरीज के पेट में मौजूद कैंसर ट्यूमर का ऑपरेशन कर रहे थे। इस दौरान, डॉक्टर के हाथ में गलती से कट लग गया। कट को तुरंत डिसइंफेक्ट कर बैंडेज लगाया गया। लेकिन पांच महीने बाद उसी जगह एक गांठ विकसित हो गई। जांच में पता चला कि यह मैलिग्नेंट फायब्रस हिस्टियोसाइटोमा (Malignant Fibrous Histiocytoma) नामक कैंसर था।
मरीज के ट्यूमर से निकले सेल्स डॉक्टर के कटे हाथ से उनके शरीर में प्रवेश कर गए थे। आमतौर पर, इम्यून सिस्टम बाहरी सेल्स को खत्म कर देता है, लेकिन इस मामले में डॉक्टर की इम्यूनिटी इसे रोकने में नाकाम रहे। सर्जरी के बाद गांठ का ऑपरेशन कर हटा दिया गया। अच्छी खबर यह है कि दो साल बाद डॉक्टर में कैंसर की पुनरावृत्ति नहीं हुई।
यह दुर्लभ घटना चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक नई चुनौती और शोध का विषय बन गई है। विशेषज्ञ इस बात की गहराई से जांच कर रहे हैं कि इस प्रकार की घटनाओं को भविष्य में कैसे रोका या बचा जा सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें Live
- 2. UP News : लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर 1.5 महीने तक मेगा ब्लॉक, 16 ट्रेनें रद्द, 27 के रूट बदले
- 3. Amarnath Yatra 2026: जुलाई में इस दिन से अमरनाथ यात्रा की होगी शुरुआत, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल्स
- 4. BCCI New Rules : BCCI ने बदला IPL नियम, अब मैदान पर नहीं आएगा हर खिलाड़ी; उल्लंघन पर लगेगा बैन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

