Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : कलयुगी बेटे ने गला दबाकर ली मां की जान, अवैध संबंध बना वजह, आरोपी गिरफ्तार

प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों को लेकर विवाद ही वजह माना जा रहा है।

MP Crime : कलयुगी बेटे ने गला दबाकर ली मां की जान, अवैध संबंध बना वजह, आरोपी गिरफ्तार
X

MP Crime : शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना अमलाई थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक, अमलाई के राजेंद्र सिंह कॉलोनी में रहने वाले संजय कोरी ने देर रात अपनी मां कुसुम कोरी का गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय मां घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध था।


इस बात को लेकर उसकी मां लगातार विरोध कर रही थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की जान ले ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची अमलाई पुलिस ने मौके का मुआयना कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय के अनुसार, आरोपी को एक होटल से हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों को लेकर विवाद ही वजह माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire