Create your Account
CG Crime : शराबी बेटों ने झगड़ा शांत करा रहे पिता की ली जान, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...
CG Crime : दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम परेवाडीह में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां दो शराबी सगे भाईयों ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटों के बीच मामूली झगड़े को शांत कराने की कोशिश में पिता की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CG Crime : बता दें कि घटना 22 नवंबर की रात करीब 10 बजे की है। 30 वर्षीय शशि ठाकुर और 25 वर्षीय दशरथ ठाकुर, जो आदतन शराबी हैं, आपस में शराब के पैसे को लेकर झगड़ रहे थे। बड़ा भाई शशि शराब के नशे में घर लौटा और छोटे भाई दशरथ से झगड़ा करने लगा। शशि ने आरोप लगाया कि उसने शराब लाने के लिए 100 रुपए दिए थे, लेकिन दशरथ ने शराब नहीं लाई। जवाब में दशरथ ने कहा कि उसने 100 रुपए गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को दिए थे। इस पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।
CG Crime : झगड़े की आवाज सुनकर उनकी मां अंकलहिन बाई ठाकुर बीच-बचाव करने पहुंची। दोनों बेटे इतने नशे में थे कि उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया। गुस्से में शशि ने लकड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया और उसे धक्का दे दिया। मां की हालत देखकर परिवार का माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
CG Crime : इस पूरे घटनाक्रम के बीच पिता भगवान सिंह ठाकुर 55 वर्ष ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने दोनों बेटों को झगड़ा बंद करने के लिए चिल्लाया और उनके पैर पकड़कर विवाद शांत करने की कोशिश की। लेकिन शराब के नशे में दोनों बेटों का गुस्सा और बढ़ गया। गुस्से में दोनों बेटों ने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। शशि ने घुटने से पिता का गला दबा दिया और दशरथ ने लात से उनकी छाती पर जोरदार वार किया। इस क्रूर हमले से भगवान सिंह ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।
CG Crime : घटना की जानकारी मिलने के बाद उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशे की लत के चलते अक्सर परिवार के साथ झगड़ा करते थे।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 2. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 3. Bhutan Refuses E20 Petrol From India: भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, बड़ी वजह भी आई सामने !
- 4. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

