Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP News : शुभांशु शुक्ला ने की सीएम योगी से मुलाकात, Axiom-4 मिशन की सफलता पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी

Dev Verma
UP News : शुभांशु शुक्ला ने की सीएम योगी से मुलाकात, Axiom-4 मिशन की सफलता पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी
X

UP News : लखनऊ। आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक Axiom-4 मिशन के सफल संचालन और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सुरक्षित वापसी के लिए भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। शुभांशु ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

UP News : हाल ही में अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला पहली बार अपने गृहनगर लखनऊ पहुंचे। आज सुबह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अंतरिक्ष यात्री के वेश में उनका स्वागत किया, और उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।

UP News : शुभांशु शुक्ला Axiom-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून 2025 को फ्लोरिडा से प्रस्थान कर 26 जून को आईएसएस पर पहुंचा था। वे 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे। बीते शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर विमान में बैठे अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "भारत लौटने के लिए विमान में बैठते ही मेरे मन में कई भावनाएं जाग उठीं।"

UP News : उन्होंने आगे कहा, "मिशन के दौरान मेरे साथ रहे शानदार लोगों को छोड़कर जाने का दुख है, जो पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार रहे। साथ ही, अपने परिवार, दोस्तों और देशवासियों से मिलने की उत्सुकता है। यही जिंदगी है सब कुछ एक साथ।" शुभांशु की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी ने उनके साहस और देश का नाम रोशन करने पर गर्व जताया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire