Breaking News
Create your Account
CG DA Increased: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को सौगात, अधिकारियों-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, अब मिलेगा 55% DA
CG DA Increased: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ होगा।
CG DA Increased: मुख्यमंत्री साय ने कहा, "केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जबकि हमारे राज्य में यह 53 प्रतिशत था। इसे ध्यान में रखते हुए हमने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए भी 2 प्रतिशत की वृद्धि की है। अब उन्हें भी 55 प्रतिशत DA मिलेगा।" उन्होंने आगे कहा कि आगामी दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए यह वृद्धि कर्मचारियों के लिए एक विशेष सौगात है, जो उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करेगी।
CG DA Increased: यह निर्णय कर्मचारियों के लिए प्रकाश के पर्व दीपावली से पहले एक बड़ा तोहफा है। इस बढ़ोतरी से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकार का यह कदम कर्मचारी कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 45.5 डिग्री पर पहुंचा तापमान, रायपुर में झुलसा रहा हीटवेव, कुछ जगह गरज-चमक और हल्की बारिश के भी आसार
- 2. CG News : दंतेवाड़ा के छिंदनार में गूंजा उत्साह : सचिन तेंदुलकर ने कहा- बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं, 100 से ज्यादा खेल मैदान बनाने का किया ऐलान, बच्चियों के साथ खेला वॉलीबॉल
- 3. Horoscope: शनिदेव इन पर बरसाएंगे अपनी कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 4. Asaram: राजस्थान हाई कोर्ट से आसाराम को बड़ी राहत, 25 मई तक बढ़ी जमानत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

