Create your Account
Usman Tariq Bowling Action Controversy: भारत के खिलाफ ‘ट्रंप कार्ड’ समझे जा रहे उस्मान तारिक के बॉलिंग ऐक्शन पर उठे सवाल, अंपायर ने बताई पूरी सच्चाई
Usman Tariq Bowling Action Controversy: नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम जिस गेंदबाज को भारत के खिलाफ संभावित मैचों में जीत की अहम कड़ी मान रही है, वही गेंदबाज इन दिनों अपने बॉलिंग ऐक्शन को लेकर चर्चा में आ गया है। बात हो रही है पाकिस्तान के उभरते स्पिनर उस्मान तारिक की, जिन्हें टीम मैनेजमेंट बेहद रणनीतिक तरीके से मैदान में उतार रहा है। सीमित मौकों पर खेलने और अनोखे ऐक्शन की वजह से अब उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठने लगे हैं।
Usman Tariq Bowling Action Controversy: हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उस्मान तारिक को सिर्फ एक मुकाबले में ही मौका दिया गया। उन्होंने सीरीज का न तो पहला मैच खेला और न ही तीसरे मैच में टीम का हिस्सा बने। इस चयन नीति ने क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस के बीच यह चर्चा छेड़ दी कि क्या पाकिस्तान टीम जानबूझकर इस गेंदबाज को ‘छुपाकर’ इस्तेमाल कर रही है।
Usman Tariq Bowling Action Controversy: असल वजह उस्मान तारिक का अलग और साइड-आर्म बॉलिंग ऐक्शन बताया जा रहा है, जिसे कई लोग ‘मिस्ट्री एक्शन’ मान रहे हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर उनके ऐक्शन की वैधता पर बहस शुरू हो गई।
Usman Tariq Bowling Action Controversy: इस विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में अंपायरिंग कर चुके अनिल चौधरी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनिल चौधरी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में साफ शब्दों में कहा कि आईसीसी के नियमों के अनुसार उस्मान तारिक का बॉलिंग ऐक्शन पूरी तरह लीगल है।
Usman Tariq Bowling Action Controversy: अनिल चौधरी के मुताबिक, “उस्मान तारिक का ऐक्शन थोड़ा अलग और साइड आर्म जरूर है। गेंद डालते समय वह हल्का सा पॉज लेते हैं, लेकिन उनकी हर गेंद में हाथ की मूवमेंट एक जैसी रहती है। कहीं भी हाथ को मोड़ने या सीधा करने जैसी कोई गैरकानूनी हरकत नहीं दिखती। आईसीसी की गाइडलाइंस के हिसाब से यह ऐक्शन पूरी तरह फेयर और लीगल है।”
Usman Tariq Bowling Action Controversy: प्रदर्शन की बात करें तो उस्मान तारिक ने सीमित मौकों में भी अपनी उपयोगिता साबित की है। पिछले तीन महीनों में उन्होंने तीन अलग-अलग सीरीज में कुल तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इन मुकाबलों में 8 विकेट अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में उन्होंने 2.4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके थे।
Usman Tariq Bowling Action Controversy: पाकिस्तान टीम इस स्पिनर को एक ‘मिस्ट्री बॉलर’ के रूप में तैयार कर रही है, ताकि विपक्षी बल्लेबाज उनके खिलाफ पहले से रणनीति न बना सकें। शायद यही वजह है कि उनके सीमित इस्तेमाल ने उनके ऐक्शन को लेकर संदेह भी पैदा कर दिया।
Usman Tariq Bowling Action Controversy: फिलहाल अंपायर अनिल चौधरी की सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि उस्मान तारिक का बॉलिंग ऐक्शन नियमों के दायरे में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले बड़े मुकाबलों, खासकर भारत के खिलाफ, पाकिस्तान इस ‘सीक्रेट वेपन’ का किस तरह इस्तेमाल करता है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना मंगलसूत्र
- 2. CG Breaking : सीएम साय ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, धान खरीदी की समय सीमा बढ़ी
- 3. IND vs SA Warm-up Match : संजू या ईशान कौन होगा टीम इंडिया का ओपनर? वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका से आज भिड़ेगी मेन इन ब्लू
- 4. T20 World Cup 2026: भारत का USA के साथ पहला मुकाबला कल, यहां देखें शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

